लखनऊ : दुष्कर्म के आरोपी उप्र के निवर्तमान मंत्री गायत्री प्रजापति के तीन और सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गायत्री के दो बेटों व भतीजे से भी पुलिस ने पूछताछ कर उनके बारे में कुछ सुराग हासिल करने की कोशिश की।
आईजी सतीश गणेश ने बताया कि तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने गायत्री के अलावा सभी छहों आरोपियों को दबोच लिया है।
गायत्री अब भी पुलिस को चमका दे रहा है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने बताया कि उप्र पुलिस व एसटीएफ प्रजापति की तलाश कर रहे हैं।
लखनऊ की एसपी मंजिल सैनी ने बताया कि गायत्री की लखनऊ स्थित दो संपत्तियों व चुनाव क्षेत्र अमेठी स्थित एक संपत्ति को जब्त करने की योजना है, ताकि फरार आरोपी को सरेंडर के लिए बाध्य किया जा सके।
इससे पहले 7 मार्च का यमुना एक्सप्रेस वे से गायत्री के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था।
जबकि मंत्री के सुरक्षा गार्ड चंद्रपाल को 6 मार्च को लखनऊ पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया गया था।
प्रजापति समेत सात के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 17 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। इन सभी पर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म व उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
0 comments:
Post a Comment