....

PM मोदी ने कोयंबटूर में भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

महाशिवरात्रि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने कोयंबटूर में भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। 
भगवान शिव की इस प्रतिमा को धर्मगुरू जग्गी वासुदेव की संस्था ईशा फाउंडेशन ने बनवाया है। 
प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पीएम मोदी ने दुनिया भर में चलने वाले महायोग यज्ञ का भी आगाज किया। इस यज्ञ का मकसद अगली महाशिवरात्रि तक 10 करोड़ लोगों को योग की शिक्षा देना है।
इस प्रतिमा को पत्थर की जगह स्टील के टुकड़े जोड़कर तैयार किया गया है। इस प्रतिमा को सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है। 
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु के मुताबिक यह प्रतिमा उन 112 मार्गों को दर्शाती है, जिनसे इंसान योग विज्ञान के जरिए अपनी परम प्रकृति को प्राप्त कर सकता है। 
मूर्ती के अनावरण के बाद महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरूआत हुई। यह महोत्सव 12 घंटे तक चलेगा।
 इस महोत्सव में सद्गुरू जग्गी वासुदेव के प्रवचन के अलावा ध्यान का भी कार्यक्रम रखा गया है। इतना ही नहीं इस खास मौके पर अपनी आवाज़ के जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पार्श्व गायक कैलाश खेर ने भगवान शिव के गाने से समा बांधा।
वहीं इस खास मौके पर कई लोक कलाकार भी कार्यक्रम में अपने सुरों से चार चांद लगाएंगे साथ ही ईशा फाउंडेशन के गायक और कलाकार भी समारोह का हिस्सा होंगे।
 जानकारी के मुताबिक प्रोग्राम को 23 सैटेलाइट चैनल्स पर करीब 5 करोड़ लोग एक साथ देखे सकेंगे। इसे कुल 7 भाषाओं में प्रसारित किया जा रहा है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment