....

CM केजरीवाल नजीब जंग से मिले , बैजल हो सकते हैं नए एलजी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह राजनिवास जाकर उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। जंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने फिर से शैक्षिक क्षेत्र में लौटने की इच्छा जताई है। 

उपराज्यपाल बनने से पहले जंग जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति थे। केजरीवाल और जंग के बीच मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। केजरीवाल ने बाद में कहा कि जंग ने नास्ते पर बुलाया था। 

उन्होंने उपराज्यपाल के इस्तीफे पर कहा कि उन्होंने निजी कारणों से त्यागपत्र दिया है। मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर लगातार टकराव रहा था। दोनों के बीच अधिकारों की लड़ाई न्यायालय तक पहुंची।

 जंग के इस्तीफा दिये जाने पर केजरीवाल ने आश्चर्य व्यक्त किया था और उन्हें भविष्य की शुभकामनायें दी थी।

इस बीच चर्चा है कि पूर्व गृह स‌च‌िव अन‌िल बैजल द‌िल्ली के अगले उपराज्यपाल हो सकते हैं। प‌िछले कुछ द‌िनों से बैजल कई बार गृह मंत्रालय के चक्कर लगा चुके हैं।

 नजीब जंग का कार्यकाल पूरा होने में अभी करीब डेढ़ वर्ष बाकी थे। हालांकि इस्तीफा देने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment