....

जल महोत्सव : CM शिवराज सिंह ने कहा- हनुवंतिया को दुनिया के नक्शे में सबसे अच्छा पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा


 मध्यप्रदेश के हनुवंतिया को दुनिया के नक्शे में सबसे अच्छा पर्यटन केंद्र बनाया जा रहा है। निजी क्षेत्र को यहां निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने खंडवा से 45 किमी दूर इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर में विकसित किए गए हनुवंतिया पर्यटन केंद्र में 30 दिनी जल महोत्सव के शुभारंभ पर कही। 
उन्होंने कहा हनुवंतिया की तरह गांधीसागर, बरगी, तवा बांधों के बैक वाटर के पास स्थित स्थलों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इनके मास्टर प्लान अलग से बनाए जाएंगे।
रिसोर्ट बनाने के लिए महेंद्रा कंपनी को जमीन दी गई है। मुख्यमंत्री ने हाउस बोट का भी लोकार्पण किया। साथ ही घोषणा भी की कि प्राइवेट हाउस बोट भी यहां चलाई जाएगी।
 उन्होंने कहा नर्मदा के ओंकारेश्वर से हनुवंतिया, धाराजी क्षेत्र में चार नोडल पॉइंट बनाकर विकास कार्य किए जाएंगे।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment