....

BIG BOSS : प्रियंका ने सीधे सलमान से लिया पंगा, सलमान ने किया घर से बेदखल

बिग बॉस की कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को शुक्रवार को घर से बाहर कर दिया गया। यह बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सलमान खान ने किसी कंटेस्टेंट को घर से बेदखल किया हो। 

प्रियंका ने सीधे सलमान से पंगा लिया था, सलमान के साथ बदतमीजी भी की जिसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया।

बिग बॉस के ट्विटर पेज पर लिखा है प्रियंका के घर से निकलने के बाद से घर के बाकि सदस्य काफी खुश है और सलमान के इस फैसले पर उन्हें शुक्रिया कह रहें। 

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने सलमान के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद 'दबंग' अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। 

सलमान जब प्रियंका से बात करना शुरू करते हैं, थोड़ी ही देर में प्रियंका उनसे बहस करने लगती हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि सलमान को बहुत गुस्सा आ जाता है।

सलमान इस बात को ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहते हैं और बहुत शांति से प्रियंका को घर छोड़ने के लिए कहते हैं। इसके बाद प्रियंका भी कुछ बोले बिना सलमान की बात मानते हुए घर से बाहर चली जाती है। 

खबरों की माने तो प्रियंका साथी कंटेस्टंट को बिना गुडबाय कहे ही चले जाती है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक बात इतनी बढ़ गई थी कि सलमान को कलर्स चैनल से कहना पड़ा था कि प्रियंका को या तो बाहर निकाला जाए नहीं तो वो शो छोड़कर चले जाएंगे।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment