....

न्यूजीलैंड में सबसे पहले हुआ साल 2017 का आगाज, पूरे देश में नव वर्ष का जश्न

दुनियाभर में सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल ने दस्तक दी। इस दौरान जबरदस्त आतिशबाजी के साथ लोगों ने जहां नए साल का स्वागत किया, वहीं रंग बिरंगी रोशनी और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज के साथ ऑकलैंड शहर में बड़ी तादाद में विदेशी सैलानियों ने भी नव वर्ष पर एक-दूसरे को बधाईयां दीं। 
न्यूजीलैंड धरती पर साउथ और ईस्ट हेमिस्फियर्स में है। यहां सबसे पहले रात के 12 बजते हैं। यही वजह है कि यहां सबसे पहले नए साल का आगाज होता है। 

न्यूजीलैंड में नए साल के अगले दिन सरकारी छुट्टी होती है। न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज हुआ उस वक्त भारत में शाम के 4:30 बज रहे थे।

 जापान में भारतीय समयनुसार रात साढ़े आठे बजे मनाएगा। चीन में भारतीय समयनुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा जश्न।
म्यांमार में रात 11.00 बजे नया साल मनाया जाएगा। 

बंग्लादेश में रात 11.29 मिनट पर नए साल का जश्न मनाया जाएगा। नेपाल रात 11.30 बजे से नए साल के जश्न में डूब जाता है। श्रीलंका और भारत में नए साल का जश्न एक साथ शुरु होता है।पाकिस्तान में नए साल का जश्न भारत से आधे घंटे बाद शुरू होगा।

 दुबई में नए साल की शुरूआत सुबह तड़के 1.30 बजे होगी। कनाडा के शहरों में सुबह 8.30 बजे शुरू होगा नए साल का जश्न। ब्राजील में सुबह 7.30 बजे शुरू होगा नए साल का जश्न। रूस में नया साल भारतीय समयनुसार 5.30 बजे मनाया जाएगा। अमेरिका में पश्चिमी तट पर नए साल का आगाज सबसे बाद में होता है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment