....

रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 4' में लीड एक्ट्रेस होगी परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी गोलमाल सीरीज़ के साथ एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। और वो नाम है परिणीति चोपड़ा का। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन के लिए साइन हो गई हैं।

सूत्रों की मानें तो परिणीति को ये रोल काफी पसंद आया है और उन्होंने झट से इसके लिए हां कर दी। जानकारी के अनुसार, रोहित शेट्टी को परिणीति और श्रद्धा कपूर में से एक को चुनना था, और रोहित ने दोनों ही एक्ट्रेस से इसके लिए मुलाकात भी की थी। 

जहां श्रद्धा ने कहा कि वो जल्द जवाब देंगी तो वहीं परिणीति ने बिना सोचे समझे फिल्म के लिए हां कर दी। परिणीति रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करना चाहती थीं और उन्हें ये मौका मिल भी गया।
 रोहित को परिणीति का ये एटिट्यूड काफी पसंद आया और फौरन परी को फिल्म के लिए साइन कर लिया।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment