....

इसरो की नई कामयाबी, संचार सैटेलाइट जीसेट-18 सफलतापूर्वक लॉन्च

भारत की नवीनतम संचार सैटेलाइट जीसेट-18 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। गुरुवार सुबह इसे फ्रेंच गुयाना स्थित कोयरू प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया गया। 
पहले इसका प्रक्षेपण बुधवार को किया जाना था लेकिन खराब मौसम के चलते इसे 24 घंटे के लिए टाल दिया गया था।
जीसेट-18 को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने डिजायन किया है। इसका उद्देश्य भारत में संचार सेवाओं को बेहतर बनाना है।
 वर्तमान में संचार सेवाओं के लिए इसरो के पास चौदह सैटेलाइट्स का बेड़ा है। मौसम साफ होते ही भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात 2 बजे इसे लॉन्चर एरियन-5वीए-231 की मदद से लॉन्च किया गया।
जीसेट -18 इसरो की बीसवीं सैटेलाइट है जिसे यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी ने लॉन्च किया। इसका वजन 3,404 किलोग्राम है,सामान्य सी बैंड के लिए जीसेट 18 में 48 संचार ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment