....

ओपी कोहली ने ग्रहण किया मप्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल : गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। 
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन ने गुरुवार को भोपाल में राजभवन में आयोजित सादे समारोह में श्री कोहली को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। 
समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
प्रदेश के 26वें राज्यपाल बनाए गए श्री कोहली बुधवार शाम राजधानी भोपाल पहुंच गए थे। बुधवार को ही रामनरेश यादव (89) के मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई थी
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य सचिव  अन्टोनी डिसा ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
 राज्यपाल श्री कोहली को शपथ ग्रहण के पश्चात गार्ड ऑफ आनर दिया गया। श्री कोहली ने सलामी गारद का निरीक्षण  किया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक शामिल हुए। इसके अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरन शर्मा विधानसभा उपाध्यक्ष  राजेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी नेता प्रतिपक्ष  बाला बच्चनए पूर्व मुख्यमंत्री  सुन्दरलाल पटवा पूर्व मुख्यमंत्री  कैलाश जोशी पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल गौर पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुरेश पचौरी प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्यए सांसद  आलोक संजर महापौर  आलोक शर्मा सांसद विधायक उप लोकायुक्त, मुख्य सूचना आयुक्त  उच्च न्यायालय के न्यायाधीशए विश्वविद्यालयों के कुलपतिए सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न धार्मिक राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment