....

दुल्हन दिव्यांका की हल्दी सेरेमनी, शादी की रस्में शुरू

भोपाल.  टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका की 8 जुलाई को भोपाल में शादी हो रही है। 6 जुलाई से शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं। हल्दी में दिव्यांका ने जो ड्रेस पहनी है, वह उनकी मां ने एक दिन में तैयार की है।

ये है मोहब्बतें की इशिता यानी टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 8 जुलाई को अपने को स्टार विवेक दाहिया के संग सात फेरे में बंध जाएंगी। 


6 जुलाई को दिव्यांका की हल्दी सेरेमनी भोपाल में उनके घर पर हुई। इस सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स, रिलेटिव और नजदीकी दोस्त शामिल हुए। 

भोपाल की बेटी और टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट दुल्हन दिव्यांका की हल्दी सेरेमनी भी खास रही। पीला डिजाइनर लहंगा दिव्यांका की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

इस खूबसूरत डिजाइनर लहंगे की खासियत यह थी कि इस स्पेशल फंक्शन के लिए डिजाइन से लेकर तैयार उनकी मां नीलम त्रिपाठी ने अपने हाथों से किया। 


यह लहंगा मां बेटी के उस बंधन की प्रतीक थी जो दिव्यांका के जन्म से लेकर अब तक दोनों के बीच है। दोनों एक दूसरे की पसंद-नापसंद बखूबी जानते हैं। 

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक इस लहंगे को फंक्शन से चंद दिन पहले दिव्यांका की मां नीलम ने एक रात में बैठकर तैयार किया। वे दिव्यांका से स्काइप पर जुड़ी रही।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment