....

google ने दी पंचम दा को खास श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली। आज ही के दिन पंचम दा यानी आर डी बर्मन का जन्‍म हुआ था। सर्च इंजन गूगल ने भी सोमवार को पंचम दा का डूडल बना याद किया है। 
संगीत निर्देशन के अलावा पंचम दा ने कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज भी दी है। कई फिल्‍मों में उन्‍होंने अभिनय भी किया था। संगीत पंचम दा को विरासत में मिला था।
 27 जून 1939 को कोलकाता में जन्मे राहुल देव बर्मन के पिता सचिन देव बर्मन की गिनती हिंदी फिल्‍म जगत के बड़े संगीतकारों में होती है।
आरडी बर्मन को पंचम दा नाम से ज्‍यादा पुकारा जाता है। पंचम नाम के पीछे एक दिलचस्‍प कहानी है। दरअसल, आरडी बर्मन बचपन में जब भी गुनगुनाते थे, प शब्द का ही इस्‍तेमाल करते थे।
 यह बात एक्‍टर अशोक कुमार के ध्यान में आई। सा रे गा मा पा में 'प' का स्थान पांचवां है। इसलिए उन्होंने राहुल देव को पंचम नाम से पुकारना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनका यही नाम लोकप्रिय हो गया।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment