....

शिवराज कैबिनेट का विस्तार आज : आठ-दस नए चेहरे होंगे शामिल, कुछ के बदलेंगे विभाग, कुछ का होगा प्रमोशन

भोपाल। तीसरी बार सत्ता संभालने के ढाई साल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। शिवराज कैबिनेट में 8 से 10 नए चेहरे शामिल किए जाने की संभावना है।
शपथ समारोह के लिए गुरुवार शाम 5 बजे का समय तय किया है। बता दें कि अभी मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्री हैं, जबकि 12 पद खाली पड़े हैं।
 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नए मंत्रियों की सूची पर चर्चा के बाद बुधवार देर शाम शिवराज सिंह चौहान भोपाल पहुंचे।
वे गुरुवार सुबह राज्यपाल रामनरेश यादव से भेंटकर उन्हें शपथ लेने वाले विधायकों की सूची सौंपेंगे। उम्रदराज मंत्रियों में शुमार बाबूलाल गौर (86) और सरताज सिंह (76) को हटाए जाने की चर्चाएं भी देर रात तक चलती रहीं।
 साथ ही राज्यमंत्रियों की पदोन्नति के साथ मौजूदा मंत्रियों के विभाग भी बदलेंगे।

संभावित नए चेहरे- अर्चना चिटनीस, जयभान सिंह पवैया, रामलाल रौतेल, चौधरी चंद्रभान सिंह, सुदर्शन गुप्ता, रंजना बघेल अथवा नागर सिंह चौहान, रुस्तम सिंह, विश्वास सारंग, हर्ष सिंह या केदार शुक्ला में से एक, प्रदीप लारिया या जगदीश देवड़ा।

इनके बदलेंगे विभाग: डॉ. गौरीशंकर शेजवार, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, रामपाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, उमाशंकर गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, कुसुम महदेले, जयंत मलैया, राजेंद्र शुक्ल।
ये होंगे ताकतवर: डॉ. गौरीशंकर शेजवार, भूपेंद्र सिंह, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल, रामपाल सिंह।
इन्हें किया जाएगा प्रमोट : दीपक जोशी, सुरेंद्र पटवा, लालसिंह आर्य। 
कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री दिनभर दिल्ली में सक्रिय रहे। दोपहर में उन्होंने अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल, संघ मुख्यालय के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। 
शाह और रामलाल से चर्चा के दौरान प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे भी मौजूद थे। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए सदस्यों के नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। उम्रदराज मंत्रियों की छुट्टी करने के मुद्दे पर भी मंथन हुआ।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment