....

चीन के 250 सैनिक 3 घंटे तक भारतीय सीमा में रहे, इंडियन आर्मी ने खदेड़ा

नई दिल्ली.    चीन के सैनिकों ने एक बार फिर भारत में घुसपैठ की है। इस बार भी यह मामला अरुणाचल प्रदेश में हुआ है।  इंडियन आर्मी ने उन्हें खदेड़कर भगा दिया। घटना अरुणाचल के कामेंग जिले के यांगत्से क्षेत्र की है।

 डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, चीन के करीब 250 सोल्जर 9 जून को कामेंग इलाके में भारतीय सीमा में घुस आए थे। चार दलों में बंटे ये जवान करीब तीन घंटे तक भारतीय सीमा में रहे। 

भारतीय सैनिकों के जोरदार विरोध के बाद अपनी सीमा में लौटे। यह घुसपैठ प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी की चीन विजिट के 15 दिन बाद हुई है।

 उधर, डिफेंस मनोहर पर्रिकर ने तीन दिन पहले ही दावा किया था कि मोदी सरकार की पॉलिसी की वजह से चीन की ओर से सीमा के घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है।

 यह घटना ऐसे वक्त हुई है, जब अमेरिका के सपोर्ट के बूते भारत न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में शामिल होने की कोशिशों में लगा है। चीन इसका विरोध कर रहा है।

 सेना के एक सीनियर अफसर ने बताया कि चीन से सटी सीमा तय नहीं होने के कारण कई बार उसके सैनिक भारतीय सीमा में चले आते हैं और विरोध के बाद लौट जाते हैं।

 चीन की घुसपैठ को देखते हुए यांगत्से में भारतीय सैनिकों का भारी जमावड़ा रहता है। अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों का अक्सर आमना-सामना होता रहा है। पहले भी कई मौकों पर चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर आ चुके हैं।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment