....

DELHI : अकबर रोड का नाम बदलने की तैयारी, महाराणा प्रताप मार्ग करने की मांग

नई दिल्ली।  दिल्ली में औरंगजेब रोड के बाद अब अकबर रोड का नाम बदलने की तैयारी दिख रही है। इस संबंध में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप मार्ग रखने की मांग की है।
इससे पहले भाजपा सांसद महेश गिरि और मीनाक्षी लेखी के आग्रह के बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने औरंगजेब रोड का नाम एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था।
सोमवार को लिखे पत्र में सिंह ने 16वीं सदी के राजपूत सम्राट को 'वास्तविक धर्मनिरपेक्ष' और आमजन का राजा बताया है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे शख्स थे, जिनसे पीढ़ियों ने प्रेरणा ली, लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला।
 इससे पहले हरियाणा सरकार भी अकबर रोड का नाम मेवाड़ के शासक पर रखने की मांग कर चुकी है।
पत्र में सिंह ने नायडू से कहा है, आप जानते होंगे कि उन्होंने न सिर्फ मुगल बादशाह अकबर के बढ़ते शासन को रोका बल्कि वह सही मायने में धर्मनिरपेक्ष थे।
 मंत्री ने कहा, मैं आपसे निवेदन करता हूं कि भारत के इस महान सपूत के सम्मान में अकबर रोड या लुटियन जोन में किसी अन्य महत्वपूर्ण सड़क का नाम बदलकर महाराणा प्रताप मार्ग किया जाए। सड़क का नाम बदलने से उनको सच्चा सम्मान प्राप्त होगा।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment