....

सिंहस्थ: चौथे पर्व स्नान में लगाई आस्था की डुबकी, उमड़े लाखों भक्त

उज्जैन के क्षिप्रा तट पर सिंहस्थ महापर्व का चौथा पर्व स्नान किया जा रहा है। लाखों भक्त शनिवार की रात 12 बजे से अब तक क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

 गौरतलब है कि सिंहस्थ महापर्व के कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। 21 मई, शनिवार को अंतिम शाही स्नान के साथ ही सिंहस्थ महापर्व 2016 का समापन हो जाएगा।

 महाकुंभ में शनिवार रात 12 बजे से वृषभ संक्रांति का पर्व स्नान शुरु हो गया है। यह सिंहस्थ का चौथा पर्व स्नान है। रामघाट पर देर रात हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

 स्नान का सिलसिला रविवार रात तक चलेगा। करीब 25 लाख लोग नहान के लिए मेला क्षेत्र में पहुंच गए हैं। सिंहस्थ में अब तक दो अमृत तथा तीन पर्व स्नान हो चुके हैं।

रविवार को वृषभ संक्रांति का पर्व स्नान होगा। रात 12 बजते ही लोगों ने मोक्षदायिनी शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाकर पर्व स्नान की शुरुआत कर दी। रविवार रात तक लाखों भक्त स्नान करेंगे।
 जैसे-जैसे सिंहस्थ महापर्व के संपन्न् होने की तारीख नजदीक आती जा रही है, मेला क्षेत्र में लोग उमड़ने लगे हैं। शनिवार सुबह से लोगों का उज्जैन पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment