....

bangladesh : रोआनू तूफान में 5 लाख लोगों को छोड़ना पड़ा घर, 24 की मौत

ढाका।    बांग्लादेश में साइक्लोन रोआनू के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान के चलते पांच लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड की भी खबर है। 
 बंगलादेश के तटीय इलाके में साइक्लोन शनिवार दोपहर के करीब पहुंचा।  88 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। बारिश के चलते कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बन गए और कई जगह जमीन धसक गई है।  तूफान के चलते करीब मिट्टी और टीन के दस हजार मकानों को नुकसान पहुंचा है। 

 राहत कार्यों में लगे अफसरों ने प्रभावित इलाके के करीब पांच लाख लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया है।  हतिया पुलिस चीफ के मुताबिक, बारिश के चलते आई बाढ़ में 20 गांव डूब गए हैं। अब धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment