....

गर्मी अपने प्रचंड रूप में, पारा 50 डिग्री के पार, जला आधा हिंदुस्तान

नई दिल्लीभारत का आधा हिस्सा गर्मी से झुलस रहा है। उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बढ़ते कहर के बीच राजस्थान के पलोधी में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गर्मी ने 100 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री था। अहमदाबाद में भीषण गर्मी ने 100 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। शहर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया। लू की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अहमदाबाद में लू से अब चार लोगों की मौत हो चुकी है।


अहमदाबाद में 27 मई, 1916 को 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उत्तरी राज्यों में गर्मी अपने प्रचंड रूप में हैं। राजस्थान का पलोधी इस मौसम में देश में अब तक सबसे गर्म जगह रहा जहां लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 51 डिग्री था।
 इसके बाद यह चुरू में 50.2, बीकानेर एवं बाड़मेर में 49.5, गंगानगर में 49.1, जैसलमेर में 49, कोटा में 48.2 और जयपुर में सर्वाधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस था।हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में यह 43.8 डिग्री था। 
वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश में बांदा लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म जगह रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.2, इसके बाद इलाहाबाद में 46.7, झांसी में 46.4 और ओरई में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनउ में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment