....

egypt air flight 37,000 फीट की ऊंचाई पर राडार से गायब, 69 लोग हैं सवार, समुद्र में क्रैश होने की आशंका

 
काहिरा।    इजिप्ट एयरलाइंस की फ्लाइट MS804 के समुद्र में क्रैश होने की आशंका है। फ्लाइट पेरिस से काहिरा जा रही थी।पेरिस के चार्ल्स द गॉल एयरपोर्ट से रात 11.09 बजे इस फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। रात 2.45 बजे 37,000 फीट की ऊंचाई पर प्लेन राडार से गायब हो गया था।

 इसमें 59 पैसेजर्स के साथ 10 क्रू मेंबर सवार हैं। इजिप्ट आर्मी के एयरक्राफ्ट और शिप प्लेन की लास्ट लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ग्रीस भी इसमें मदद कर रहा है।
इजिप्ट एयर की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्लेन में 59 पैंसेंजर सवार हैं। फ्लाइट MS804 बोइंग 737-800 ने गुरुवार सुबह 5.09 बजे चार्ल्स द गॉल से उड़ान भरी।कुछ वक्त के बाद ही यह रडार से गायब हो गया।
 एयरलाइंस अथॉरिटी के मुताबिक, प्लेन के पायलट को 6275 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

 बताया जा रहा है कि राडार से गायब होने से 10 मिनट पहले प्लेन ने रेडियो कॉन्टेक्ट किया था। ग्रीक मर्चेंट नेवी ने साउथ मेडिटरेनियन समुद्र में क्रैश होते किसी ऑब्जेक्ट के गिरने की बात कही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. 

 EGYPTAIR का कहना है कि जिस वक्त फ्लाइट रडार से गायब हुई, उस दौरान यह 37.000 ft पर उड़ रही थी।उस दौरान 10 माइल अंदर तक प्लेन इजिप्ट के एयरस्पेस में था। बता दें कि इजिप्ट से सटे इलाके आईएसआईएस के गढ़ रहे हैं।
 पिछले साल एक प्लेन आतंकी हमले का शिकार हुआ था।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment