....

घोड़े की टांग तोड़ने वाले BJP MLA अरेस्ट, शक्तिमान' को मिला कृत्रिम पैर

देहरादून.  . बीजेपी नेता के लट्ठ मारने से घायल हुए पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' की टांग गैंगरीन फैलने के डर से काटनी पड़ी है। चार घंटे लंबी सर्जरी के बाद उसे प्रोस्थेटिक लेग (कृत्रिम पैर) लगाया गया है। दूसरी ओर, घोड़े को कथित तौर पर लाठी मारने वाले बीजेपी विधायक गणेश जोशी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच, एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट्स का दावा है कि घोड़े को घायल करने का आरोपी महज 50 रुपए के जुर्माने पर छूट जाएगा।
एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा। शक्तिमान 11 साल से पुलिस में सेवा दे रहा था। उम्मीद है कि वो फिर चल फिर सकेगा। डॉक्टर्स ने बताया कि घोड़े की टांग नहीं काटी जाती तो गैंगरीन फैलने का खतरा था। इन्फैक्शन से बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी था।

 उत्तराखंड बीजेपी चीफ अजय भट्ट ने आरोप लगाया है कि घोड़े की टांग के बहाने कांग्रेस सरकार अपना भ्रष्टाचार छुपा रही है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर उसका सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। इसके चलते ही टांग काटने की नौबत आई

  एमएलए गणेश जोशी ने सफाई देते हुए कहा- मैंने सिर्फ घोड़े को हटाने के लिए उसे डराया था। उन्होंने कहा- घोड़े का पैर लोहे के एंगल में फंसने से टूटा। इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment