....

ठाणे : परिवार के 14 लोगों की हत्या कर खुद को लगाई फांसी, मृतकों में 7 बच्चे़, 6 महिलाएं और 1 पुरुष

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने रविवार तड़के अपने ही परिवार के 14 लोगों की गला रेतकर हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। पुलिस के हवाले से यह जानकारी मिली है। मृतकों में सात बच्चे़, छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वारदात का शिकार होने वालों में 7 बच्चे, (4 लड़के और 3 लड़कियां) छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। 
कासारवडवाली के रहने वाले हसनैन अनवर ने शनिवार रात अपनी बहनों को दावत पर बुलाया था। हसन की चार बहनें नवी मुंबई के कोपर खैरने में और तीन भिवंडी में रहती थीं। सभी बहनें अपने बच्चों के साथ हसन के घर आई थीं। ठाणे के पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद मालूम पड़ता है लेकिन इसकी असली वजह पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगी। हसनैन मुंबई की एक निजी टैक्स कंसल्टेंट कंपनी में नौकरी करता था।
परमवीर सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में हसनैन की एक भांजी बच गई है जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भांजी की हालत गंभीर है और अगर उसकी हालत में सुधार आता है, तो वह इस घटना के बारे में कुछ बता सकती है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात तक हसनैन के घर पर दावत चल रही थी लेकिन करीब एक बजे के आसपास घर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। इसके बाद आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए। जब काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तब पुलिस को सूचना दी गई।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment