....

BJP:अमित शाह का दोबारा अध्यक्ष बनना तय, मोदी ने किया उनके नाम का प्रस्ताव

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए अमित शाह रविवार को नई दिल्‍ली में पार्टी कार्यालय पहुंचे। गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए अमित शाह के नाम का प्रस्ताव किया है।

अब तक मिले संकेतों के अनुसार, अमित शाह का दोबारा अध्यक्ष बनना तय है। माना जा रहा है कि शाह की फिर से ताजपोशी के बाद संगठन में व्यापक फेरबदल हो सकता है। बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल में भी बदलाव होने की संभावना है।

दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद शाह के नेतृत्व पर सवाल उठे थे लेकिन मोदी का विश्वासपात्र होने के कारण उनकी गद्दी बरकरार रही और उनका एक बार फिर अध्यक्ष चुना जाना तय है।
शाह अभी राजनाथ सिंह के शेष कार्यकाल को पूरा कर रहे हैं। सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment