पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को पहली जनवरी से भारतीय नागरिकता दे दी गई है। उन्होंने केंद्र से मानवीय आधार पर भारत में अपने दर्जे को कानूनी रूप देने का अनुरोध किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सामी शुक्रवार से भारतीय नागरिक होंगे। आज की तारीख में वह तीन माह के वीजा विस्तार पर हैं जो उन्हें मंत्रालय से छह अक्तूबर को दिया गया था।
पिछले कुछ सालों से भारत को अपना दूसरा घर बना चुके 46 साल के गायक ने इस साल 26 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रतिवेदन देकर मानवीय आधार पर अपने ठहराव का अनुरोध किया था। लाहौर में जन्मे सामी 31 मार्च, 2001 को पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आए थे। उन्हें इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने एक साल की वैधता के साथ यह वीजा जारी किया था।
उनका वीजा बाद में समय समय पर बढ़ाया गया। 27 मई, 2010 को जारी उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट 26 मई, 2015 को समाप्त हो गया और पाकिस्तान सरकार ने उनका पासपोर्ट नवीनीकृत नहीं किया।

0 comments:
Post a Comment