जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले का नाम भारतीय समय के अनुसार रात करीब सवा बारह बजे पूरी दुनिया में गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के वेम्बले स्टेडियम में वहां रह रहे 60 हजार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा- अलवर के इमरान में बसा है मेरा पूरा हिंदुस्तान। बस यही कहना था कि पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट और चीयर्स से गूंज उठा।
इसके बाद अब इमरान के अलवर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पूरी दुनिया में उसके प्रशंसक बन गए हैं और फोन पर बधाई देने वालों की कतार लग गई है।यह वही इमरान है, जिसने अब तक शिक्षा को सरल बनाते हुए अलग-अलग स्तर के स्टूडेंट्स के लिए 52 एप बनाए हैं साथ ही अलवर के तत्कालीन कलेक्टर आशुतोष पेंढणेकर ने इमरान के इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उसे आउट ऑफ द बॉक्स प्रोत्साहित किया।
इमरान और उसके परिजनों ने मोदी की ओर से की गई तारीफ पर पहला रिएक्शन यही दिया कि यह उनके लिए ईद से भी बड़ी खुशी है।
मोदी ने ब्रिटेन में अलवर के इमरान के बारे में अपनी बात कुछ यूं कही- राजस्थान में अलवर करके एक जिला है। अलवर में इमरान खान नाम का एक व्यक्ति है। ये इमरान खान शिक्षा के लिए समर्पित है। अलवर जैसे छोटे स्थान के इमरान ने मोबाइल की 50 एप बनाई हैं। वो भी विद्यार्थियों के काम आए ऐसी शिक्षा के लिए समर्पित एप बनाई है। इमरान खान ने ये 50 एप उतने ही विद्यार्थियों के नाम मुफ्त में समर्पित भी कर दी। मेरा हिंदुस्तान अलवर के इमरान खान में बसता है।
बता दें की इमरान ने केवल 3 साल में 42 एंड्रॉयड ऐप और 100 से ज्यादा वेबसाइट्स तैयार किए हैं। इन ऐप्स को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
इमरान अलवर के संस्कृत सीनियर सेकंडरी स्कूल में मैथमेटिक्स के टीचर हैं। उन्होंने ये सभी ऐप्स किताबेंं और गूगल की मदद से डेवलप की। इमरान ने 2005 में सबसे पहले 'जीकेटॉक' नाम का वेब पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल के लोग जरनल नॉलेज से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इमरान अब तक करीब 100 से ज्यादा वेबसाइट भी बना चुके हैं। जिसमें से वे सिर्फ दो पोर्टल्स की मैनेज करते हैं। इमरान ने एक इंटरव्यू में बताया की उनके बड़े भाई ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग पूरी की है। जब वो जॉब करने गुड़गांव चले गए। तब इमरान ने उनकी किताबें पड़ना शुरू किया और 42 ऐप और 100 वेब साइट्स डेवलप की।
सन् 2012 में इमरान ने 9th क्लास के स्टूडेंट्स के लिए पहली ऐप डेवलप की। इसके बाद उन्होंने कई ऐप बनाई। लेकिन जनरल साइनंस इन हिंदी उनकी सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐप रही। इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया।
0 comments:
Post a Comment