....

पीएम का कांग्रेस पर हमला, बोले- सिखों का कत्‍लेआम करने वालों को सहिष्‍णुता की बात करने का हक नहीं

पूर्णिया (बिहार) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस पर फिर जमकर गरजे। बिहार के पूर्णिया में आज सुबह एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सिखों के कत्लेआम पर चुप रहने वाली कांग्रेस आज किस मुंह से असहिष्णुता की बात कर रही है। 1984 के सिख विरोधी दंगों के बाद कांग्रेस को सहिष्णुता के बारे में उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है, वे ड्रामा कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी 2 नवंबर 1984 का दिन याद करें। इंदिरा जी की हत्‍या के बाद देश में सिखों का कत्‍लेआम हुआ। कांग्रेस के कई नेताओं पर सिखों के कत्‍लेआम का आरोप लगा। कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगे थे। 84 दंगों पर कांग्रेस ने चुप्‍पी क्‍यों साध रखी है। जिनके नेताओं पर कत्‍लेआम का आरोप है, वे आज सहिष्‍णुता की बात कर रहे हैं, ये जायज नहीं है। उन्‍होंने सवालिया लहजे में कहा कि कत्‍लेआम करने वाले असहिष्‍णुता की बात कर रहे हैं। कत्‍लेआम करने वालों को सहिष्‍णुता की बात करने का हक नहीं है। उधर, कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस बयान की निंदा की और कहा कि मोदी गुजरात दंगों को भी याद करें।
मोदी ने लालू यादव और नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस कांग्रेस का बिहार में नामोनिशान भी नहीं है उस कांग्रेस को  लालू और नीतीश 40 सीटों पर चुनाव लड़ा रहे हैं, वे बिना लड़े ही 40 सीट हमें दे रहे हैं। मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश बाबू, अब बिहार आप पर भरोसा नहीं कर सकता। बिहार के लोग जंगलराज से ऊब गए थे इसलिए उन्होंने नीतीश की उंगली पकड़ ली। अटल जी ने नीतीश के कंधे पर अपना हाथ रखा और जनता ने अटल जी पर भरोसा किया।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment