....

बिहार : नीतीश कुमार छठ पर्व के बाद सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे

पटना. राज्य में नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार का शपथ ग्रहण छठ के बाद हो सकता है। बिहार में 11 नवंबर को चुनाव आचार संहिता समाप्त होगी। उसी दिन दीपावली है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म होगा। लिहाजा महागठबंधन को सरकार बनाने की अभी कोई जल्दबाजी नहीं है। जदयू, राजद और कांग्रेस छठ के बाद ही सरकार बनाने पर एक राय हैं । चर्चा है कि दीपावली के बाद जदयू, राजद, कांग्रेस विधानमंडल दल की अलग-अलग बैठक के बाद महागठबंधन विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक करके नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। नीतीश कुमार का बिहार में पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना तय है।

जदयू : विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्याम रजक, नरेंद्र नारायण यादव, लेसी सिंह, जय कुमार सिंह, पीके शाही व ललन सिंह का मंत्री बनना तय है। कायस्थ, ब्राह्मण व अति पिछड़ा वर्ग को भी हिस्सेदारी दी जाएगी।

राजद : अब्दुल बारी सिद्दीकी, ललित यादव, सीताराम यादव, चंद्रशेखर, रामविचार राय, मो. नेमतुल्लाह, चंद्रिका राय, तेजप्रताप यादव, शिवचंद्र राम, आलोक मेहता, विजय कुमार विजय, अशोक सिंह, मो. इलियास हुसैन, मुद्रिका यादव, फैयाज अहमद, फैसल रहमान और अब्दुल गफूर।
कांग्रेस : अशोक चौधरी, सदानंद सिंह, अवधेश सिंह, अब्दुल जलील मस्तान, अशोक कुमार, अमिता भूषण, विजय शंकर दूबे और रामदेव राय में से ही मंत्री बनाए जा सकते हैं।
सत्ता का फॉर्मूला : राजद से 16 मंत्री, जदयू से 14 मंत्री व कांग्रेस से पांच मंत्री बन सकते हैं

अब नई कैबिनेट का ढांचा भी बनने लगा है। चर्चा है कि हरेक पांच विधायक पर एक मंत्री का फार्मूला रखा जाए। विधानसभा चुनाव में राजद ने 80, जदयू ने 71 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर सफलता हासिल की है। पांच विधायक पर एक मंत्री के फार्मूले के आधार पर राजद से 16 मंत्री, जदयू से मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री और कांग्रेस से पांच मंत्री बनाए जा सकते हैं।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment