....

हेडली को बनाया गया 26/11 का आरोपी

मुंबई. अमेरिकन सिटीजन डेविड हेडली को मुंबई के 26/11 हमलों का आरोपी बनाया गया है। बुधवार को ये फैसला मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने दे दिया। पुलिस ने उसे इस केस में आरोपी बनाने की मांग की थी। इसी को लेकर 8 अक्टूबर को सेशन जज जीए सनप की कोर्ट में अर्जी दायर की गई थी।

प्रॉसिक्यूशन की तरफ से पैरवी करते हुए स्पेशल प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने सेशन कोर्ट से कहा कि 26/11 की साजिश रचने के लिए हेडली के खिलाफ भारतीय कानून के तहत मामला नहीं चला है। उस पर भी मुकदमा चलाना चाहिए। तब अर्जी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हेडली पाकिस्तानी-अमेरिकी मूल का लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। वह 2008 में मुंबई हमलों की साजिश में शामिल था।
 आरोप है कि हमलों से पहले वह भारत आया था। उसने मुंबई के ताज होटल जैसे टारगेट्स की रेकी की थी और उसके मैप और बाकी लोकेशंस के बारे में आतंकियों को इन्फॉर्मेशन दी थी।
 फिलहाल हेडली अमेरिका की जेल में बंद है। भारत लंबे समय से उसके प्रत्यर्पण की मांग करता आ रहा है। हालांकि, इस बारे में भारत को अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है।
 हेडली, लश्कर-ए -तैयबा के चीफ हाफिज सईद का चहेता माना जाता है।
 हेडली की भारत विरोधी सोच की वजह से वह कई दूसरे आतंकियों का भी चहेता था। उसके अमेरिकी होने का आतंकियों ने फायदा उठाया।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment