मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू एक बार
फिर सुर्खियों में हैं। वजह है प्रकाश के विवादित ट्वीट्स, जिसमें
उन्होंने प्रियंका और उनके फैमिली मेंबर्स को दोषी ठहराया है। प्रकाश जाजू
ने प्रियंका पर उनकी फिल्म '67 डेज' को बंद करवाने का आरोप भी लगाया है।
बता दें, '67 डेज' प्रकाश जाजू पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म को वह
प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट के साथ मिलकर बनाने वाले थे।
मॉडलिंग के दिनों में प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट को डेट कर रही थीं। खबरों के मुताबिक, 'मिस वर्ल्ड' का टाइटल जीतने के बाद प्रियंका ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। असीम, प्रियंका पर एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते थे। लेकिन लीगल नोटिस भेज कर पीसी ने यह फिल्म बंद करवा दी।
वैसे, प्रियंका चोपड़ा का नाम शाहिद कपूर, शाहरुख खान से लेकर अक्षय
कुमार के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, बहुत ही कम लोग जानते है कि वे असीम
के साथ रिलेशनशिप में थीं। प्रियंका के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका
पादुकोण, अनुष्का शर्मा, कंगना रनोट, आलिया भट्ट अपने स्ट्रगलिंग डेज में
किसी न किसी को डेट किया करती थीं। लेकिन सक्सेस चखने के बाद इन्होंने अपने
एक्स से रिश्ता तोड़ लिया!
0 comments:
Post a Comment