....

शैतान को लालू का एड्रेस किसने दिया : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में चार रैलियां कर रहे हैं। पहली रैली के लिए वह मुंगेर पहुंचे। उन्होंने नाम लिए बगैर लालू पर सीधे हमला बोला, कहा शैतान को पूरी देश में क्या पूरी दुनिया में इनका ही एड्रेस किसने दे दिया? इसके जवाब में लालू ने ट्वीट किया, मोदी अपने मनगढ़ंत शैतान से बिहार को और अपमानित ना करें। मैं मोदी व मीडिया के उनके कुछ चाटुकारों को चुनौती देता हूँ कि मेरा वो बयान दिखाए।

मोदी ने कहा, मेरा जन्म गुजरात में हुआ जहां गांधी का जन्म हुआ। बिहार में यदुवंशियों का अपमान हो रहा है। क्या क्या खा रहे हैं। यही यदुवंशी हैं जिन्होंने आपको सत्ता में बैठाया था। ये बिहार का अपमान है। लालू के अंदर शैतान घुस गया है।  जैसे हमारे यहां रिश्तेदार आते हैं तो हम पहचान लेते हैं वैसे ही शैतान को हमने पहचान लिया है, तो ऐसे लोगों के लिए बिहार में कोई जगह हो सकती है क्या। शैतान को लालू का एड्रेस कैसे मिला। अब तक हम सोचते थे कि हमारी लड़ाई इंसानों से है पर अब पता चला कि लड़ाई शैतानों से है। 
इन्होंने बिहार को साठ साल लूटा है अब इन्होंने बहुत बड़ा स्वार्थ बंधन बना लिया है। जिन्होंने साठ साल तक महा स्वार्थबंधन बनाकर लूटा है क्या उन्हें मौका फिर मिलना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में अहंकार कितना नुकसान पहुंचाता है, ये जनता है सबकुछ जानती है। ये जनता चुप रहती है पर समय आने पर चुन चुन कर हिसाब चुकाती है। लोकसभा में कांग्रेस का क्‍या हाल हुआ, अब विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

मोदी ने कहा, पूरे विश्व को मुंगेर ने खींचा है। मुंगेर ने योग का आधुनिक रूप दिया। 1979 को आठ अक्टूबर को हमारे नेता जय प्रकाश बाबू को हमने खो दिया था। इसीलिए मैंने आज का दिन बिहार के लिए चुना। लेकिन जय प्रकाश बाबू को कोई सोच नहीं सकते थे कि इतनी जल्दी चले जाएंगे। क्योंकि आपातकाल में कांग्रेस ने उन्हें जेल में ठेल दिया था। दुर्भाग्य देखिए जो कभी जयप्रकाश के गीत गाते थे वो आज कांग्रेस के साथ बैठे हैं। ये स्वार्थ की राजनीति नहीं है तो क्या है। राम मनोहर लोहिया जीवन भर गैर कांग्रेसी विचारधारा से लड़ते रहे वही आज उनसे मिलकर हमें कोसते रहे।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment