....

कान्हा के जन्मोत्सव पर उल्लास में डूबा ब्रज

मथुरा। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। पूरी सृष्टि के रचयिता और जगत पालक कृष्ण कन्हैया के जन्म की
खुशियों से समूचा ब्रज हर्ष और उल्लास में डूबा हुआ है। सुबह-सुबह मंदिरों में अभिषेक होने लगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर संत-महंतों ने भगवान के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर मानवता के कल्याण की कामना की तो वृंदावन के शाहजी मंदिर में दिन में ही कान्हा का जन्म उत्सव मनाया गया। इस मौके पर हजारों भक्तों की भीड़ मौजूद रही। सुबह से ही विभिन्न साधनों से जन्मस्थान की ओर श्रद्धालुओं का रेला चला आ रहा है तो ब्रजवासी भंडारों के माध्यम से उनकी सेवा सुश्रुषा में लगे हुए हैं।देश और दुनिया से आए श्रद्धालु के जत्थे ब्रज की गलियों को लबालब किए हुए हैं। मंदिरों पर दर्शन की होड लगी हुई है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में शनिवार को भगवान कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम मनाया गया। अयोध्या की मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज और काष्ण$ि गुरु शरणानंद महाराज ने प्रभु की पुष्पांजलि की तो समूचा भ‌वन कान्हा के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर मंत्रों से विधि विधान पूर्वक पुष्पांजलि की गई तो लीलाओं के माध्यम से उनके जन्म की कथा सुनाई जा रही थी। हजारों श्रद्धालु पंडाल में जमे हुए थे। द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह मंगला आरती से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। अब तक राजभोग के दर्शन हो चुके हैं, लेकिन भक्तों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। भक्तों के अलग-अलग ग्रुप भजन-कीर्तन में व्यस्त हैं।
कान्हा के जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चारों मार्गों पर कालीन और कारपेट बिछाया गया है और श्रद्धालु इनसे कीर्तन करते भजन गाते गुजर रहे हैं। रेलवे जंक्शन और कैंट रेलवे स्टेशन समेत बसों और निजी वाहनों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम बना हुआ है। नगर भर में सेवा भावी लोग भंडारों के माध्यम से आने वालों को भोजन और व्रत उपवास की सामग्री वितरित कर रहे हैं। जगह-जगह भंडारों पर भारी भीड़ लगी हुई है।

सुबह चार बजे से ही विश्राम घाट पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में यमुना स्नान और पूजन को पहुंच रहे हैं। विश्राम घाट से लेकर प्रयाग घाट तक स्नान करने वालों की भीड़ लगी हुई है तो तमाम लोग नौका विहार का आनंद ले रहे हैं।
वृंदावन भी भक्तों से पटा पड़ा है। वृंदावन में आज शाहजी मंदिर, इस्कान और प्रेम मंदिर में ही जन्मोत्सव कार्यक्रम हैं, लेकिन भीड़ बांके बिहारी मंदिर में भी बहुत है। बांके बिहारी मंदिर में जन्मोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। प्रेम मंदिर से शुरू होकर इस्कान, बांके बिहारी मंदिर, शाहजी और राधारमण समेत तमाम मंदिरों में भक्तों का रैला है। शाहजी मंदिर में दिन में ही जन्मोत्सव कराया गया। निधिवन में भी जन्मोत्सव दिन में ही कराया गया। दोनों जगह श्रद्धालु बड़ी संख्या में जमे हुए हैं। यहां घंटा घड़ियालों की गूंज के बीच मंदिरों के पट खुले तो श्रद्धालु जयकारे लगाने लगे। - See more at: http://www.jagran.com/spiritual/religion-brij-dipped-in-kanha-glee-at-birthday-12840355.html#sthash.dg7qd48v.dpuf

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment