इतिहास में पहली बार भाजपा ने 16 निगमों पर जीत हासिल की है
भोपाल: मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से आठ सीटें छीन
ली जबकि कांग्रेस एक ही सीट बचा पाई। अब राज्य के 16 नगर निगम पर भाजपा का
ही कब्ज़ा है। ये ऐतिहासिक जीत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चौहान के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो बीत दिनों व्यापमं घोटाले की वजह से
काफी दबाव झेल रहे थे।
नतीजों की घोषणा के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री ने कहा 'ये इतिहास में पहली बार हुआ है कि भाजपा ने राज्य के 16 निगमों पर जीत हासिल की है। ये सफलता जनता की बदौलत हासिल हुई है, कांग्रेस को सोचना चाहिये की किसी को बदनाम करने से राजनीति में तरक्की नहीं मिलती।'

वहीं यूएई के लिए दो दिन के दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने भी मध्यप्रदेश भाजपा को इस जीत के लिए बधाई दी है। अपने ट्वीट में
उन्होंने लिखा है 'मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे खुश कर देने वाले
हैं। भाजपा में विश्वास बनाए रखने के लिए जनता का धन्यवाद। मैं
कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की मेहनत को सलाम करता हूं।'
0 comments:
Post a Comment