....

सैम ऑल्टमैन ने बदला अपना नाम, अब कहलाएंगे 'RAM' ऑल्टमैन! सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

 टेक्नोलॉजी की दुनिया में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा कोई नया प्रोडक्ट नहीं, बल्कि उनका नाम है। 'RAM ऑल्टमैन' नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। इस दिलचस्प बदलाव ने टेक जगत और AI यूजर्स का ध्यान खींचा है।




RAM को लेकर क्यों हुआ विवाद?
दरअसल, 29 अक्टूबर को Cheeky Pint पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सैम ऑल्टमैन ने कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाली RAM (Random Access Memory) को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया में मेमोरी की सीमित उपलब्धता के बीच बड़ी मात्रा में DRAM का निजी कंप्यूटरों में पड़ा रहना संसाधनों के इस्तेमाल के लिहाज से प्रभावी नहीं है। उनका सुझाव था कि क्लाउड और डेटा सेंटर में मेमोरी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। 

 एलन मस्क ने भी ली चुटकी
ऑल्टमैन की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। इस बहस में एलन मस्क भी शामिल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों को भी अपनी RAM रखने का अधिकार मिलना चाहिए। इसके बाद यूजर्स ने सैम ऑल्टमैन को 'RAM ऑल्टमैन' नाम रखने की सलाह दी।

ऑल्टमैन ने खुद स्वीकार किया नया नाम
एक यूजर के सुझाव पर सैम ऑल्टमैन ने 'OK, Yeah' कहकर सहमति जताई और अपने X अकाउंट का डिस्प्ले नेम बदलकर 'Ram Altman' कर लिया। हालांकि, उनका यूजरनेम @sama ही बना हुआ है।

ऑल्टमैन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी बातों को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। वह चाहते हैं कि दुनिया में मेमोरी का उत्पादन बढ़े और लोग अपने कंप्यूटर में जरूरत के मुताबिक अधिक से अधिक RAM लगा सकें। 

इस तरह AI की दुनिया के बड़े नाम सैम ऑल्टमैन का यह नया नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment