....

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले फिर बम धमकी, महापौर सचिवालय समेत 4 जगहों पर मिले ई-मेल


इंदौर। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में प्रस्तावित लाइव कॉन्सर्ट से पहले बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय समेत चार स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी वाले ई-मेल मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।


ताजा धमकी भरे ई-मेल तीन बैंकों और महापौर सचिवालय को भेजे गए थे। इससे पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को भी धमकी मिल चुकी है। 

देवास के युवक की हैक ई-मेल आईडी का हुआ इस्तेमाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में देवास निवासी एक युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था। जांच के दौरान अमेरिका का एक संदिग्ध IP एड्रेस भी सामने आया है, जिसका इस्तेमाल VPN के जरिए किया गया था।


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के अनुसार साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले वास्तविक व्यक्ति और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। 

पुलिस ने बताया- शुरुआती जांच में धमकियां फर्जी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में धमकी भरे संदेश फर्जी और भ्रामक प्रतीत हुए हैं। हालांकि, सभी ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। महापौर सचिवालय में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान भी चलाया था। 

 नवंबर को होना है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट

इंदौर के C21 ग्राउंड पर 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम की अनुमति और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर पुलिस प्रशासन की समीक्षा जारी है। 


Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment