....

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दिए जाने के बाद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय को कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।





मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से शासकीय कर्मचारियों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। अब गंभीर बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा जरूरत के समय इलाज के खर्च की तत्काल व्यवस्था करने की चिंता कम होगी।

फेडरेशन ने इस सुविधा को कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस पहल से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment