....

शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा - मुख्यमंत्री योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने शिक्षकों को सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने का उल्लेख किया। साथ ही विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए संचालित योजनाओं का भी जिक्र किया।




योगी ने दावा किया कि ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों में पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और शिक्षकों को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

23 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव
मुख्यमंत्री ने आगामी विधान परिषद चुनाव का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रत्याशियों इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और उमेश द्विवेदी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाता ऐसे प्रतिनिधियों का चयन करें, जो उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सकें। 

योगी आदित्यनाथ के इस बयान से उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं। सम्मेलन में शिक्षा, शिक्षकों के सम्मान, रोजगार और प्रदेश के विकास को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया गया।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment