....

एशियन गेम्स: भारत-चीन महिला हॉकी फाइनल 45 मिनट की देरी से, ट्रैफिक जाम बना वजह

 एशियन गेम्स 2026 में भारत और चीन के बीच महिला हॉकी का गोल्ड मेडल मुकाबला निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से शुरू होगा। मुकाबला पहले भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे शुरू होना था, लेकिन टीमों की बसें रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंस गईं।




जानकारी के मुताबिक, आयोजन स्थल के पास एक हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया, जिसके चलते दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्टेडियम पहुंचने में देरी हुई। अब भारत और चीन के बीच फाइनल शाम 4:15 बजे शुरू होने की जानकारी दी गई है।

यह मुकाबला भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत की टीम लंबे अंतराल के बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। भारत ने पिछली बार महिला हॉकी में एशियन गेम्स गोल्ड 1982 में जीता था।

फाइनल में भारत का सामना मौजूदा चैंपियन चीन से होगा। मुकाबला जीतने वाली टीम को एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मिलने के साथ 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन का टिकट भी मिलेगा।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment