....

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा, CM यादव ने पैदल भ्रमण कर देखी जमीनी स्थिति

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में प्रस्तावित सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और विकास कार्यों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।




मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, आवागमन, मूलभूत सुविधाओं और शहर के समग्र विकास से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी तैयारियां व्यापक और सुव्यवस्थित तरीके से की जाएं।

डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण के दौरान प्रमुख मार्गों और आयोजन से जुड़े क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उज्जैन के विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार का भी महत्वपूर्ण अवसर है। आयोजन से पहले शहर में स्थायी प्रकृति के ऐसे कार्य किए जाएं, जिनका लाभ सिंहस्थ के बाद भी आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को मिलता रहे।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर शासन स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के पैदल निरीक्षण को इसी तैयारियों की जमीनी समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment