....

रायपुर CM हाउस में हुआ गणपति बप्पा का भव्य स्वागत

 गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा और भक्ति के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने परिवारजनों के साथ विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज से गणपति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।




मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। भारतीय परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना से करने की मान्यता है। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने वाला उत्सव भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति में तीज-त्योहारों का विशेष महत्व है। ये पर्व लोगों को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ परिवार और समाज को भी एक सूत्र में पिरोते हैं। गणेशोत्सव भी सामूहिकता, सद्भाव और लोकमंगल की भावना को मजबूत करता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment