....

प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए देश की सेवा और विकास यात्रा के लिए उन्हें बधाई दी।




मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन लंबे समय से राष्ट्र और जनसेवा से जुड़ा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों से भी सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सहभागिता का आह्वान किया।

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि यह दीप प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना के साथ देश की निरंतर प्रगति और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बने।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment