....

भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, AHF जूनियर एशिया कप-2026 पर जमाया कब्जा; CM यादव ने दी बधाई

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों की यह ऐतिहासिक सफलता देश के करोड़ों खेलप्रेमियों के लिए गर्व और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का विषय है।




मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टीम की जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और जुझारू क्षमता का परिचय दिया।

उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की बेटियां लगातार खेलों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम भविष्य में भी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहेगी और आने वाली प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता हासिल करेगी।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment