....

युवाओं के लिए ₹500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता केंद्र

 छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी गई है। इस मिशन के लिए अगले पांच वर्षों में ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।




मिशन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए 100 Emerging Technology Labs और 5 Industry Excellence Centres बनाए जाएंगे।

JOB Engine से उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण

मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा NIPUN JOB Engine होगा। इसके माध्यम से युवाओं के कौशल को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप विकसित करने और उन्हें औपचारिक रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला यानी Job Creator बनाना है।

सरकार का कहना है कि इस पहल से स्टार्टअप, नई तकनीक, कौशल विकास और रोजगार को एक ही इकोसिस्टम में जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप, नवाचार और नई तकनीक आधारित उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में भी गति मिलने की उम्मीद है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment