....

कोहली ने इंग्‍लैंड की सरजमीं पर बना डाला 'विराट' रिकॉर्ड

 कोहली ने इंग्‍लैंड की सरजमीं पर बना डाला 'विराट' रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अपनी रिकॉर्ड्स बुक में एक और उपलब्धि दर्ज करा ली है। किंग कोहली इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने राहुल द्रविड़ का 15 साल पुराना कीर्तिमान ध्‍वस्‍त किया।




कोहली को दूसरे वनडे में द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 4 रन की जरुरत थी। कोहली ने पारी के 9वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बाउंड्री जमाकर कीर्तिमान अपने नाम किया।

कैसे आगे हुए कोहली
37 साल के बल्‍लेबाज ने इंग्‍लैंड की सरजमीं पर 59 मैचों की 75 पारियों में 2646 रन का आंकड़ा पार किया। कोहली ने इंग्‍लैंड में अपना पहला अंतरराष्‍ट्रीय मैच 2011 में खेला था। वहीं, द्रविड़ ने 46 मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे।

इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों में मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। तेंदुलकर ने 43 मैचों की 56 पारियों में 2626 रन बनाए।

विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
हालांकि, इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले विदेशी बल्‍लेबाजों का रिकॉर्ड वेस्‍टइंडीज के महान बल्‍लेबाज विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज है। विव ने इंग्‍लैंड की धरती पर 55 मैचों की 63 पारियों में 3402 रन बनाए हैं।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment