....

पूरे हफ्ते करें कपूर के 3 उपाय, बनी रहेगी घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति

 पूरे हफ्ते करें कपूर के 3 उपाय, बनी रहेगी घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति
हिंदू धर्म में घर की तुलना स्वर्ग से की जाती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे, लोगों के बीच आपसी प्रेम हो और कभी दरिद्रता उनके द्वार न आए। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी घर में बुरी ऊर्जा का साया मंडराने लगता है और सब काम बिगड़ने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में कपूर के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको पूरे सप्ताह कर लिया जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा वास करने लग जाती है।
 


 

मंगलवार और शनिवार करें यह काम
वास्तु शास्त्र में कपूर के अनेक फायदे बताए गए हैं। इसकी सुगंध बहुत शक्तिशाली होती है। इसमें यदि लौंग मिलाकर इसे जलाया जाए, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। यह कार्य आपको मंगलवार और शनिवार के दिन ही करना चाहिए क्योंकि यह दोनों दिन प्रबंधन और नियंत्रण के होते हैं। इस उपाय से किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को इस दिन नियंत्रित किया जा सकता है।

रविवार और सोमवार को करें यह काम
घर में शाम के वक्‍त कपूर और दालचीनी जलाएं । इसे आग्नेय कोण में रखें। ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा इस स्थान पर होती है। इन्हें जलाने पर निकलने वाली सुगंध घर में मौजूद हवा को शुद्ध करती है। धन लाभ और समृद्धि के लिए यह बहुत ही अच्‍छा उपाय है। किसी मिट्टी या पीतल के बर्तन में ही इसे जलाएं। रविवार और सोमवार को यह उपाय इसलिए करने चाहिए, क्योंकि यह दिन सूर्य देव और भगवान शिव के होते हैं और दोनों ही देवता धन-धान्य की वृद्धि, तरक्की और समृद्धि देने वाले होते हैं।


गुरुवार और शुक्रवार को करें यह काम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में अगर आप कपूर और तेजपत्ता जलाते हैं, तो परिवार में प्रेम बना रहता है। इसकी सुगंध गुरु, शुक्र और शनि को प्रभावित करती है, जिससे घर का वास्तु दोष खत्म होता है। इतना ही नहीं, घर में रहने वाले लोगों का मन इससे शांत रहता है और वे तनावमुक्त रहते हैं। तेजपत्ते को गुरु का कारक माना जाता है, इसे जलाने से बुद्धि और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।

अतः ऊपर बताए गए उपाय यदि आप भी दिन के अनुसार रोजाना करते हैं, तो आपको भी अपने घर की ऊर्जा बदली हुई नजर आती है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment