....

वृंदावन में श्रद्धालु बाबा के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा

 वृंदावन में श्रद्धालु बाबा के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा
वृंदावन में प्रभु भक्ति के लिए गुजरात से आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की उम्रभर की जमा-पूंजी चुराने वाले चार शातिर चोरों को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम ने करीब 2.90 करोड़ की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से 2.60 करोड़ से अधिक की नकदी, चोरी के पैसों से खरीदी गई फॉक्सवैगन लग्जरी कार, सोने-चांदी के आभूषण, महंगे मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।




गुजरात से वृंदावन आए थे भक्ति करने
पीड़ित राकेश प्रजापति मूल रूप से गुजरात के गांधीनगर के रहने वाले हैं। करीब 18 वर्ष पहले पत्नी के निधन के बाद वे अकेले रह रहे थे। उनका बेटा मानव प्रजापति पिछले चार महीने से वृंदावन में   प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेकर भक्ति कर रहा है।

बेटे के वृंदावन आने के बाद राकेश प्रजापति ने गुजरात में अपनी संपत्तियां, जिनमें मकान, दुकान और वाहन शामिल थे, बेच दीं और वृंदावन के सुनरख क्षेत्र में फ्लैट खरीदकर स्थायी रूप से रहने लगे। उन्होंने अपनी पूरी जमा-पूंजी नकद रूप में घर में रखी हुई थी।

रची करोड़ों की चोरी की साजिश
पुलिस के अनुसार, बाबा के पड़ोस में गेस्ट हाउस चलाने वाले आलोक और राजन ने पहले उनसे नजदीकियां बढ़ाईं। जब उन्हें बाबा के पास रखी भारी नकदी की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने साथी हिरेन और प्रेम सागर के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।    

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment