....

TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात

 TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात
पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटने के बाद से टीएमसी के बुरे दिन शुरु हो गए हैं. यहां बगावत लगातार बढ़ती नजर आ रही है. दिल्ली में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई थी. अब खबर है कि सागरिक घोष और कीर्ति आजाद के बाद सभी बागी सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की है. यहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर लगातार हलचल मची हुई है. उनके घर के बाहर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. बागी सांसदों से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है. वह सभी स्पीकर के आवास पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. स्पीकर से रविवार को 20 सांसदों ने मुलाकात की है. दो तिहाई से ज्यादा सांसदों ने स्पीकर से मिले हैं. बागी गुट की तरफ से सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि टीएमसी के असली सिंबल पर दावा करेंगे. 




उन्होंने बताया कि एक सिस्टम  है दो तिहाई पार्टी की हिस्सेदारी चले जाते हो तो पहले दिन क्लेम नहीं कर सकते कि हमें ये पार्टी का नाम दे दो. जब जुलाई में पार्लियामेंट चलेगा तो हम तृणमूल में आएंगे, तब हम बोलेंगे कि हम लोगों को तृणमूल दो क्यों कि हमारे दो तिहाई है.

इधर, जिस वक्त बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर बागी सांसदों की बैठक जारी थी, उसी दौरान टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद और सागरिक घोष भी लोकसभा ओम बिरला से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद बैठक खत्म करने के बाद बागी सांसद भी स्पीकर के घर पहुंचे. इससे पहले खबर आई थी कि बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले टीएमसी के बागी सांसदों की बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के साथ बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे.

क्या हो सकता है अगला कदम? 
चर्चा है कि टीएमसी कांग्रेस के बागी गुट एक उत्तर पूर्व की पार्टी में विलय करने पर विचार कर सकते हैं. वह पार्टी NDA का हिस्सा होगी. हालांकि आधिकारिक जानकारी का भी इंतजार है. सूत्रों के मुताबिक त्रिपुरा की नेशनल नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में तृणमूल कांग्रेस का यह बागी गुट विलय करने की योजना बना रहा है. शताब्दी राय ने कहा कि हम नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी के साथ जा रहे हैं.

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment