....

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

 राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर ने ख़ारिज कर दिया है, चुनाव अधिकारी का ये फैसला भाजपा प्रत्याशियों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद आया,  यानि अब मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है।




मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन से चढ़ा सियासी पारा आज उस  समय और उबाल पर आ गया जब खबर आई कि BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारों पर आपत्ति जताई है, भाजपा की तरफ से कहा गया कि नामांकन फॉर्म के साथ मीनाक्षी नटराजन ने जो शपथ पत्र दिया है उसमें जानकारी छिपाई है उन्होंने उनके खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक मामलों की जानकारी इसमें नहीं दी है, इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाये।

BJP ने अपराधिक रिकॉर्ड छिपाने पर जताई आपत्ति
मध्य प्रदेश विधानसभा आज सियासी अखाड़ा बन गई, भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए उनके नामांकन फॉर्म की कमियों को जब उजागर किया तो बवाल मच गया , जैसे ही ये खबर मीडिया में आई कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई, जीतू पटवारी , उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह सहित कई नेता विधानसभा पहुंच गए, कई अन्य नेता भी पहुंच गए और हंगामा होने लगा।

विधानसभा में हंगामा, शोर शराबा  
उधर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह सहित भाजपा के अन्य मंत्री, पदाधिकारी भी मौजूद थे आमना सामना होने पर माहौल गरमा गया शोर शराबा होने हालाँकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समझाइश देकर सबको शांत किया, भाजपा ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फॉर्म में कई कमियां है इसलिए उसे रद्द किया जाये.,भाजपा के प्रत्याशियों ने मीनाक्षी नटराजन पर आपराधिक केस और संपत्तियों का विवरण छिपाने के आरोप लगाए, उनके वकील ने मीडिया को इसकी विस्तार से जानकारी भी दी।

भाजपा के वकील ने बताई मीनाक्षी के फॉर्म की गड़बड़ियाँ  
भाजपा की तरफ से मौजूद वकील संकेत गुप्ता ने तेलंगाना में दर्ज एक अपराधिक मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को उसका प्रूफ दिखाया और हैदराबाद कोर्ट के समन दिखाया, यही दस्तावेज भाजपा ने अपनी आपत्ति में दिए, एडवोकेट संकेत गुप्ता ने कहा मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फॉर्म में सिर्फ आपराधिक रिकॉर्ड ही नहीं छिपाया गया उनके फॉर्म ए और फोएम बी में जो संपत्ति की जानकारी दी गई उसमें भी भिन्नता है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment