....

राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश

 राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को 56 वर्ष के हो गए. उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर से राजनीतिक नेताओं, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं.




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं."

कांग्रेस ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई
कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मुद्दों पर उनकी आवाज की सराहना की है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज के दौर में, जब कई लोग अपनी बात कहने से बचते हैं, राहुल गांधी हमेशा उन मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं जिन्हें वह सही मानते हैं. पार्टी ने कहा कि अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ उनकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है.

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment