....

मध्यप्रदेश में एक साथ हुआ 29 आईएएस अफसरों का तबादला

 मध्यप्रदेश में एक साथ हुआ 29 आईएएस अफसरों का तबादला
मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer MP) किया गया है। युवा कल्याण विभाग और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सचिव बदले गए हैं। श्रम विभाग और सहकारिता विभाग में नए उप सचिव की नियुक्ति की गई है। सोनिया मीना समेत कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से सरकार के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 17 जून को जारी किया है।











केसी गुप्ता अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनिरुद्ध मुकर्जी को अपर मुख्य सचिव पर्यावरण विभाग और पर्यावरण आयुक्त के साथ महानिदेशक एप्को पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गुलशन बामरा को प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। सोनिया मीना को आयुक्त-सह-संचालक संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल इंदौर के संभागीय सचिव पद पर शैली कानश को नियुक्त किया गया है। अरविंद कुमार शाह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत पद की जिम्मेदारी दी गई है। मंजूषा विक्रांत राय को पशु पालन एवं डेयरी विभाग का उप सचिव बनाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग का अपर सचिव भारती जाटव ओगरे को बनाया गया है।


Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment