....

यूपी के हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय स्कूल सुरक्षा समिति - मुख्यमंत्री योगी

 यूपी के हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय स्कूल सुरक्षा समिति - मुख्यमंत्री योगी
 लखनऊ में पिछले सोमवार को कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद सभी जिलों में स्कूलों की अग्निसुरक्षा के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।




मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित होने वाली समिति में एडीएम, पुलिस आयुक्त या एसएसपी द्वारा नामित पुलिस अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल द्वारा नामित अधिकारी के अलावा एनसीसी द्वारा नामित अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गठित की जाने वाली समिति अपने-अपने जिलों में 200-200 स्कूलों को चिह्नित करेगी।

इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 100 विद्यालय, 60 निजी विद्यालय व 40 सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालय शामिल होंगे।
अग्निसुरक्षा को लेकर होगी जांच

चिह्नित स्कूलों में अग्निसुरक्षा के उपायों की जांच की जाएगी। विद्यार्थियों को अग्निसुरक्षा व आपदा से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके लिए राज्य आपदा मोचन बल, पीएसी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निसुरक्षा विभाग, एनसीसी, एनएसएस, सीआइएसएफ, सिविल डिफेंस विभागों के साथ समन्वय बनाकर विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर के जरिये प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment