....

जबलपुर बरगी डैम हादसे पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख

 जबलपुर बरगी डैम हादसे पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख
मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 की शाम को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है । प्रधानमंत्री  मोदी ने पीड़ितों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा  है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) की ओर से, जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और जांच के भी निर्देश दिए हैं।

विशेष रूप से क्रूज पर लाइफ जैकेट की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोपों की जांच की जाएगी। बता दें कि अब तक इस हादसे में 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें एक मां और बच्चे का शव एक ही लाइफ जैकेट में लिपटा मिला, यह द्श्य देखकर बचाव कार्य में जुटे लोगों की आंखें भी नम हो गई। अबतक राहत एवं बचाव कार्य (NDRF और SDRF की टीमों द्वारा) के जरिए 29 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोग लापता हैं। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment