....

असम में फिर हिमंत बिस्वा सरमा राज, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

 असम में फिर हिमंत बिस्वा सरमा राज, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री
असम में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में नया फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। विधायक दल की बैठक में लिए गए फैसले के बाद जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया।




जानकारी के मुताबिक 12 मई को सुबह 11 बजे हिमंत दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया गया था। इसके लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें औपचारिक रूप से नेता का चुनाव किया गया।

दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत
बता दें कि हिमंत ने 6 चुनाव के बाद 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नई सरकार के गठन के साथ वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

कब है शपथ ग्रहण समारोह
असम में शपथ ग्रहण समारोह 12 मई की सुबह 11 बजे गुवाहाटी के खानापारा वेटरिनरी कॉलेज फील्ड में रखा गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। इसके अलावा 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

बता दें कि साल 2016 में बीजेपी पहली बार असम की सत्ता में काबिज हुई थी। उस समय सर्वानंद सोनेवाल को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। अब 2026 के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे।

NDA को मिला भारी बहुमत
4 मई को जब 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे का ऐलान किया गया। तब असम में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिला। 126 सीट वाली असम विधानसभा में बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल की और कांग्रेस को केवल 19 सीट मिल पाई। एजीपी और बीओपीएफ को 10 10 सीट हासिल हुई। एआईयूडीए केवल 2 सीटों पर सिमट कर रह गई।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment